फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज उतारने के लिए रची थी लूट की साजिश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज उतारने के लिए रची थी लूट की साजिश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग पर सराफ के बेटे को गोली मारने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और सिहानी गेट पुलिस संयुक्त कार्रवाई कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश ब्रह्मपुरी न्यू उस्मानपुर दिल्ली निवासी कासिफ खान और हिदायत आगा हैं जबकि इनका एक साथी जूरियत फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पीले रंग की स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कर्जा होने की वजह से आर्थिक तंगी में चल रहे थे। कर्जा उतारने के लिए ही उन्होंने लूट करने की साजिश रची थी। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल और एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि कासिफ खान घटना का मास्टरमाइंड हैं। वह मूलरूप से बुलंदशहर के जहांगीराबाद के गांव साकनी का रहने वाला है। पिछले लंबे समय से दिल्ली में रहकर काम कर रहे हैं। पूछताछ में कासिफ ने बताया कि वह दिल्ली के सीलमपुर में पार्किंग का काम करता है और हिदायत आगा सिलाई का काम करता है। कासिफ को पार्किंग ठेके में काफी नुकसान हो गया था। इस कारण काफी कर्ज हो गया। कर्जा उतारने और ईद पर रुपये की जरुरत को देखते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात करने साजिश रची। इसके लिए उन्होंने राकेश मार्ग पर भगवती प्रसाद बनवारी लाल की ज्वैलरी की दुकान चुनी। जहां लूट करने के कासिफ और हिदायत दुकान में घुसे थे। इस दौरान अरविंद कुमार वर्मा के विरोध करने पर कासिफ ने उनके बेटे विकास को गोली मार दी।
एक दिन पहले की थी रेकी
एसपी सिटी बताया कि बदमाशों ने एक दिन पहले दुकान के आसपास रेकी और वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं लेकिन उनकी तस्दीक नहीं हो सकी। पुलिस का अंदेशा है कि आरोपी गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दिया है। हालांकि इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद स्कूटी गांव में खड़ी कर दिल्ली भाग गए
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी वारदात करने के बाद अपने जहांगीराबाद अपने गांव में स्कूटी खड़ी करके दिल्ली अपने घर आ गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को ट्रेस करते हुए पुलिस उनके गांव पहुंची। पकड़े जाने के बाद कासिफ ने बताया कि दिल्ली में अपने रिश्तेदार से गांव जाने की बात कहकर स्कूटी मांग कर लाया था। वारदात करने के बाद स्कूटी को जहांगीराबाद में अपने गांव में खड़ी कर दी। वापस दिल्ली पहुंचने पर उसने स्कूटी मालिक से स्कूटी खराब होने पर गांव में ही खड़ी करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें