फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में शार्ट सर्किट से लगी आग, धुएं में दम घुटने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट में शार्ट सर्किट से लगी आग, धुएं में दम घुटने से मासूम की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाईट्स सोसायटी के फ्लैट में सोमवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान धुएं से 2 साल की मासूम बच्ची का दम घुटने से मौत हो गई। घटना के दौरान फ्लैट में बच्ची समेत 3 लोग मौजूद थे।
रिवर हाईट्स सोसायटी के प्रथम तल पर एडवोकेट ललित वर्मा पत्नी और दो बच्चियों के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर पत्नी श्वेता दोनों बच्चियों दिव्यांशी और भूमि के साथ कमरे में सो गईं। इस बीच कमरे के बाहर लगी टीवी के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से पास में रखे सोफे में आग लग गई। धीरे-धीरे आग सुलगने से फ्लैट में धुआं भरने लगा। अधिक धुएं की वजह से तीनों लोग सोते समय ही बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने जब घर के अंदर से धुआं निकलते देखा मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की मदद से तीनों को संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दम घुटने के चलते 2 साल की भूमि को मृत घोषित कर दिया। साथ ही 4 साल की दिव्यांशी को मां के साथ नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों को इमरजेंसी में रखा गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड दिखाता तत्परता तो बच सकती थी जान
शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग से धीरे-धीरे कमरे में धुआं भरने लगा। इस दौरान फ्लैट से थोड़ी दूर पर ही तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। यदि समय रहते ही तीनों को बाहर निकाल लिया जाता तो दो साल की मासूम को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें