फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभी तक 41 मुकदमें हुए दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में अब तक 41 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेड एप्पल समेत 50 फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में राजकुमार जैन समेत अन्य आरोपियों पर 12 मुकदमे और दर्ज कर लिए गए हैं। अब तक कुल 41 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जैन समेत सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले 29 मुकदमे दर्ज किए गए थे। ये सभी मुकदमे नंदग्राम थाने में दर्ज किए गए हैं। चार नए मामलों में आरोपियों ने लोगों से फ्लैट की बुकिंग कराकर फर्जीवाड़ा कर सवा आठ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। एक ही फ्लैट को दो-दो बार बेचकर उस पर भी ऋण लेने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
शाहदरा दिल्ली निवासी अजय कुमार का कहना है कि उन्होंने 2013 में फ्लैट की 25.83 लाख रुपये में रेड एप्पल ग्रुप में फ्लैट की बुकिंग कराई थी। इसके लिए उन्होंने 90 फीसदी रकम 23.10 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया लेकिन रुपये लेने के बाद भी रेड एप्पल के मालिकों ने फ्लैट का कब्जा नहीं दिया। बाद में पता चला कि आरोपी धोखाधड़ी करके फरार है।
विज्ञापन

वसुंधरा निवासी दीपिका मलिक का कहना है कि उन्होंने 36.09 लाख रुपये में रेड एप्पल ग्रुप में एक फ्लैट बुक किया था उन्होंने 25.62 लाख रुपये का भुगतान भी किया। बाद में पता चला कि कंपनी के मालिकों ने उस फ्लैट पर 21 लाख रुपये का लोन भी ले लिया।
--------------
बिल्डर के साथ भी धोखाधड़ी
राजकुमार जैन और उसके सहयोगियों ने एक बिल्डर के साथ भी धोखाधड़ी की है। ज्योति सुपर विपेज सोसायटी निवासी संजीव कुमार का कहना है कि उनकी एबीएस बिल्डर्स के नाम से कंस्ट्रक्शन फर्म है। राजकुमार जैन ने उनसे आइडिया बिल्डर्स कंपनी का प्रोजेक्ट बनाने के लिए संपर्क किया। इसके लिए उनके बीच करार हो गया। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उन्होंने अलग-अलग बैंक के 10 चेक दिए लेकिन बैंक खाते में रुपये ना होने की वजह से खाते में लगाने से मना कर दिया। ऐसे में निर्माण सामग्री और मजदूरों का भुगतान नहीं हो सका। रुपये मांगने पर आरोपी ने गालीगलौज कर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने राजकुमार समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
---------------
अभी तक इन्होंने कराई रिपोर्ट दर्ज
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दीपक बिष्ट, सतपाल सिंह, देवेश पाठक, कृष्ण शर्मा, सुखदीप सिंह मान, रूबी, संजीव कुमार, अजय कुमार, दीपिका मलिक, राजकुमार और उपनिरीक्षक सचिन कुमार तोमर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
---------
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
धोखाधड़ी के मामले में पीड़ितों ने राजकुमार जैन, नमन जैन, रिषभ जैन, अनुशा जैन, इंदु जैन समेत तरुण जैन, अक्षय जैन, प्रतीक जैन, मुकेश गोस्वामी, विरेंद्र जैन, विजयंत जैन, उमंग जैन, शुभम जैन, दीपाली जैन, किरन जैन, प्रियंका जैन, रिया नागपाल, आदित्य अग्रवाल, संजय जैन, संजय, मंजू गोयल, अभिषेक त्यागी, अतुल मित्तल, राहुल गर्ग और पंजाब नेशलन बैंक व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

----------
400 करोड़ लोन घोटाले मामले में जल्द कुर्क होंगी संपत्ति
400 करोड़ रुपये के लोन घोटाले मामले में पुलिस लक्ष्य तंवर, उसकी पत्नी और पिता की दो संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। साथ ही लक्ष्य तंवर समेत सभी आरोपियों के 18 वाहनों को भी कुर्क किया गया है। वहीं पुलिस अब शालीमार गार्डन और वैशाली की चार संपत्तियों को भी जल्द कुर्क करने की तैयारी कर रही है। पुलिस लक्ष्य तंवर, रामानंद मिश्रा, प्रियदर्शिनी, अशोक, वरुण, उत्कर्ष कुमार समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लक्ष्य तंवर और उसके सहयोगियों पर सीबीआई समेत नगर कोतवाली में 38 मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से 12 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। वहीं पुलिस ने 12 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है इनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। चिन्हित संपत्ति को जल्द कुर्क किया जाएगा और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें