फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 दिन बाद कोई मौत नहीं, सिर्फ 159 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
46 दिन बाद कोई मौत नहीं, सिर्फ 159 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। 46 दिन के बाद जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। वही अच्छी बात ये भी है कि अब मरीजों को आसानी से बेड मिल जा रहे हैं। भर्ती होने के लिए किसी तरह की मारामारी नहीं है। आंकड़ों से पता चलता है कि संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है। रविवार को 159 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इलाज के बाद 255 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब जिले में सिर्फ 2160 लोगों का होम आइसोलेशन एवं अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 54043 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 51470 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैल से पांच मई तक स्थिति यह थी कि किसी भी अस्पताल में न तो मरीजों को बेड मिल रहा था और ना ही किसी मरीज को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिल रही थी। कई बार स्थिति यह होती थी कि कोविड अस्पताल लेवल-2 संजय नगर में सीएमएस से भी धक्का-मुक्की गई। लेकिन एक सवा महीने के बाद संक्रमण में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें