फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 13 क्षेत्र रेड जोन घोषित, कोरोना काबू करने की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 13 क्षेत्र रेड जोन घोषित
विज्ञापन

कोरोना काबू करने की कवायद तेज
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से शहर के 13 क्षेत्र रेड जोन घोषित हो गए हैं। इन कॉलोनियों में मार्च में 345 केस मिले थे। इस महीने दो दिन में ही 63 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। पुलिस और प्रशासन की कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद शनिवार को रेड जोन घोषित किए गए। इन कॉलोनियों में कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के लिए हाउस टू हाउस सर्वे किया जाएगा। बिना मास्क के चलने वालों का चालान काटे जाएंगे।
संक्रमण की रोकथाम को रैपिड रिस्पांस टीम (आरआटी) मरीज मिलने के बाद 12 घंटे के अंदर उसके घर व पड़ोस का भ्रमण करेगी। फिर मरीज की स्थिति का आंकलन करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने और आईसोलेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की जांच बढ़ाने के साथ कांट्रेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरे जिले में सक्रियता के साथ संचालित किया जाए। संक्रमण को रोक ने के लिए जांच बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करें। बढ़ रहे मरीजों को दृष्टिगत रखते हुए सभी अस्पतालों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय करने की कार्रवाई की जाए। जिले में पिछले साल विभागीय अधिकारियों ने आपसी सामंजस्य बनाते हुए अच्छा कार्य किया। एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि पुलिस द्वारा मास्क न लगाने पर चालान बनाने की कार्रवाई जारी है, लेकिन अब ज्यादा बड़े स्तर पर चलाई जाएगी। पुलिस और प्रशासन की टीम बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भी मास्क न लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी। बैठक में एडीएम प्रशासन संतोष कुमार वैश्य, एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीएम वित एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़ेंगे डाटा ऑपरेटर
कोरोना से संबंधित डाटा एंट्री में तेजी लाने के साथ 10 डाटा एंट्री ऑपरेटर जीडीए और 6 डाटा एंट्री ऑपरेटर नगर निगम से लेने का निर्देश दिया। मरीजों की खोज करने के लिए कांट्रेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाए। कोविड-19 को लेकर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को और अधिक दृढ़ता के साथ संचालित किया जाए।
विज्ञापन

2323 बेड, 78 वेंटिलेटर
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27449 हो गई हैं। सीएमओ ने डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अस्पतालों में कोविड-19 को लेकर 2323 बेड और सभी अस्पतालों में 78 वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई गई है।
ये क्षेत्र बने रेड जोन
शास्त्रीनगर
नेहरू नगर
कविनगर
गांधी नगर
संजय नगर
गोविंदपुरम
राजनगर
इंदिरापुरम
वैशाली
लाजपत नगर
राजेंद्र नगर
शालीमार गार्डन
वसुंधरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें