फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी लगाकर बेचने का झांसा से ट्रक के आठ चेसिस हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी लगाकर बेचने का झांसा से ट्रक के आठ चेसिस हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। बॉडी लगाकर भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने कंपनी से ट्रक के 8 चेसिस हड़प लिए। 95 लाख रुपए कीमत का माल लेने के बाद आरोपी ने महज 20 लाख रुपये दिए। बाकी रकम देने की बजाय धमकी देने पर कंपनी के लीगल हेड ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के सरिता विहार निवासी जेएस लांबा लंबा के मुताबिक वह कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड कंपनी के लीगल हेड हैं। कंपनी का दफ्तर गुरुग्राम में है। जेएस लांबा का कहना है कि मई 2018 में उनके पास गाजियाबाद निवासी दीपक वार्ष्णेय ने नाम का व्यक्ति आया। उसने बताया कि वह ट्रक की चेसिस में बॉडी लगाकर बेचने का काम करता है। साथ ही उसने यह भी कहा कि उसे कूड़े की गाड़ी बनाने का ठेका मिला है। लंबा के मुताबिक दीपक वार्ष्णेय की बातों पर विश्वास करते हुए उसे ट्रक के 8 चेसिस दे दिए गए, जिनकी कीमत 95 लाख से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बॉडी बनाकर बेचने के बाद रकम अदा करने की बात कही थी। आरोप है कि दीपक ने चार चेसिस में बॉडी लगाकर उन्हें बेच दिया, लेकिन कंपनी को एक भी पैसा नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने तीन चेचिस बिना बॉडी लगाए भी बेच दिए। तगादा करने के बाद आरोपी ने 20 लाख रुपए दिए तथा शेष रकम मांगने पर आरोपी हत्या की धमकी देने लगा। लाम्बा का कहना है कि विजयनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते एसपी सिटी और एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई। पुलिस का कहना है कि दीपक के अलावा उसके साथी राजेश चौहान और परविंदर के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें