फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी में आटा मिल में लगी आग, तीन घंटे में पाया गया काबू

Fri, 29 Apr 2022 02:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद दमकल विभाग ने बताया कि शुक्रवार तड़के आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मौके पर गाड़ियां भेजी गईं। वहां आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी के आटा मिल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी स्थित भगत सिंह चौक के पास आशीर्वाद आटा मील में शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। धुआं उठने पर आसपास के लोगों ने मिल मालिक व दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने लगभग तीन घंटों में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


गाजियाबाद दमकल विभाग ने बताया कि शुक्रवार तड़के आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मौके पर गाड़ियां भेजी गईं। वहां आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस दौरान साहिबाबाद, वसुंधरा और वैशाली से पानी के टैंकरों को बुलवाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग तीन घंटों के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मिल मालिक पहुंच चुके हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें