फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड नहीं स्टंट रोड कहिए: किसी ने बाइक तो किसी ने तमंचे से दिखाए तेवर, युवती को 17000 में पड़ी रील

Mon, 23 Jan 2023 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

लगातार खतरनाक स्टंट और हथियार के साथ वायरल वीडियो से पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। एलिवेटेड रोड पर रील बनाने वालों पर लगाम लगाने के लिए इंदिरापुरम, साहिबाबाद, नंदग्राम और कौशांबी थाना क्षेत्र की पुलिस पिकेट तैनात रहती है, बावजूद इसके लगातार वीडियो शूट होने से सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर रील्स बनाते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित एलिवेटेड रोड पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी खतरनाक स्टंट करने वाले और रील बनाने वाले युवाओं का अड्डा सा बन गया है। यहां आए दिन कोई न कोई रील बनाते खतरनाक स्टंट करते वीडियो बनाता है जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है।

विज्ञापन


ताजा मामला एक युवती और दो युवकों का है। एक ओर जहां युवती पर 17 हजार का चालान लगा है, वहीं युवकों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पहले मामले में एलिवेटेड रोड पर स्प्लेंडर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बाइक सवार युवक तीन से चार बार खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक की बाइक पर पीछे की तरफ से नंबर प्लेट गायब है।

दूसरी तरफ बॉलीवुड गाने पर एक युवक तमंचे पर डिस्को करता नजर आ रहा है। युवक ने दोनों वीडियो में हथियार दिखाया है। लगातार खतरनाक स्टंट और हथियार के साथ वायरल वीडियो से पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड पर रील बनाने वालों पर लगाम लगाने के लिए इंदिरापुरम, साहिबाबाद, नंदग्राम और कौशांबी थाना क्षेत्र की पुलिस पिकेट तैनात रहती है, बावजूद इसके लगातार वीडियो शूट होने से सवाल उठ रहे हैं।

युवती को 17000 की पड़ी रील
बता दें कि एलिवेटेड रोड पर एक युवती का बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म के गाने पर रील बनाते वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में साहिबाबाद थाने में उप निरीक्षक विपिन कुमार ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं यातायात पुलिस ने युवती की गाड़ी का ₹17000 का चालान भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें