खोडा थाना क्षेत्र में 58 साल के बुजुर्ग दिनेश मिश्र की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग का शव कमरे में खून से लथपथ मिला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना स्थल से कुछ दूर मृतक की बहन रहती है। वह शाम को भाई से मिलने कमरे पर गयी थी। शव देखकर उसकी चीख निकल गयी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।