उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के बलराम नगर डी-ब्लॉक में बुजुर्ग दंपती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में बुजुर्ग दंपती के बेटे को गिरफ्तार किया है।
आरोपी सारी संपति कब्जाना चाहता था। छोटे भाई गौरव की दो साल पहले मौत हुई थी। माता-पिता उसके बच्चों को संपत्ति का अहम हिस्सा देना चाहते थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपी रवि 20 साल से अपने पिता सुरेंद्र से बातचीत नहीं करता था। पूछताछ में रवि ने बताया कि उसकी अपने पिता से पटती नहीं थी। वह मां से बोलता था लेकिन पिता से नहीं बोलता था।
मृतक दंपती अपने दूसरे बेटे की बहू को ज्यादा संपत्ति देने की बात कर रहे थे। मां भी सुरेंद्र की बातों में आकर बेटे रवि को डांट देती थी। सुबह 10:00 बजे आरोपी ने दोनों की हत्या की थी। हत्या के बाद वह चला गया था।