गाजियाबाद में नशे में धुत अधिवक्ता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से घर में कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में अधिवक्ता की मां के हाथ में गोली लगी है। अधिवक्ता ने कनपटी पर पिस्टल लगा आत्महत्या की कोशिश भी की। एसीपी और एसएचओ कविनगर ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद अधिवक्ता को पहली मंजिल से नीचे उतारा।
पिता की तरफ से अधिवक्ता के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता अमित डागर नोएडा में प्रैक्टिस करता है। पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर लिया है और लाइसेंस कैंसिलेशन के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है ।