थाना जहांगीराबाद की अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की दस दिन पूर्व थाना खानपुर क्षेत्र के एक गांव के माजरा निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति दो दिन पूर्व विवाहिता को अपने साथ मोटर साइकिल से लेकर सुसराल पक्ष के लोगों से मिलाने के लिए पहुंच गया। बुधवार को सभी खाना खाने के बाद रात में सोने चले गए।
नवविवाहिता ने पत्र लिखकर दिया ये अल्टीमेटम
गुरुवार सुबह जब पति व अन्य परिजन जागे तो नवविवाहिता को घर पर न पाकर अचंभित हो गए। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। इस दौरान नवविवाहिता का लिखा एक पत्र घर में मिला। जिसमें साफ लिखा था कि वह अपने प्रेमी के साथ जा रही है, उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए। पत्र देखकर व पत्नी के इस तरह अपने प्रेमी के साथ चले जाने से दुखी पति गुस्सा हो गया।
इसके बाद नवविवाहिता के परिजनों ने दामाद से मोटरसाइकिल और सोनू की अंगूठी को छीन लिया और उसको वहां से भगा दिया। विवाहिता के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे और समझौता का प्रयास किया। लेकिन कोई समझौता नही हो सका है। अधिकारी मामले की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।