फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कचरे ने बढ़ाया गाजियाबाद का प्रदूषण

Wed, 16 Nov 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे गाजियाबाद में दिल्ली का कचरा वातावरण में ‘जहर’ घोल रहा है। बार्डर एरिया के कबाड़ी दिल्ली से केमिकल, पेंट के खाली ड्रम गाजियाबाद लाकर जलाकर साफ करते हैं। यही नहीं दिल्ली का बायोवेस्ट भी गाजियाबाद के बार्डर एरिया में फेंका जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में बार्डर से सटे एरिया तुलसी निकेतन, कोयल एंकलेव, शहीद नगर, शालीमार गार्डन में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। स्थानीय पार्षद ने इसकी शिकायत नगर निगम और जिला प्रशासन से कर निगरानी किए जाने की मांग की है।बीते दिनों मेरठ रोड, राजनगर एक्सटेंशन के पास भी ऐसे ही केमिकल के ड्रम जलाए जाने का मामला सामने आया था।

रात के समय ड्रम जलाए जाने से राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटियों में प्रदूषण बढ़ा तो रेजिडेंट्स ने रात के दो बजे उठकर उसे बंद कराया। यह जहरीला धुआं कई किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ था। तुलसी निकेतन क्षेत्र के पार्षद बाबू सिंह आर्य का कहना है कि केमिकल के ड्रम और बायोवेस्ट जलाने का यह काम रात के अंधेरे में किया जाता है
विज्ञापन


सुबह सात बजे तक चलता है। क्षेत्र के लोगों के सो जाने की वजह से इसका विरोध नहीं होता। बीते कई दिनों से रोजाना कचरा जलाया जा रहा है। उनका कहना है कि इसकी शिकायत नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

प्रदूषण का स्तर यही रहा तो बार्डर क्षेत्र में रहने वाले लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे।पार्षद की शिकायत मिली है। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अपर नगर आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह औचक निरीक्षण कर केमिकल और बायोवेस्ट जलाने वालों की धरपकड़ और उन पर कार्रवाई करेंगे। - अशु वर्मा, महापौर
..
एनजीटी के आदेशानुसार किसी भी प्रकार का कूड़ा जलाया नहीं जा सकता। पहले कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। बार्डर क्षेत्र में कूड़ा जलाने वालों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें