फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बच्चों से भरी स्कूल बस में धुआं उठने से मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Thu, 23 Feb 2023 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कवि नगर में देहरादून पब्लिक स्कूल की बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से उठा धुआं उठा। धुआं उठने से पूरी बस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्कूल बस में उठा धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से उस वक्त बच गया जब एक बच्चों से भरी स्कूल बस में धुआं उठता देखा गया। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के कवि नगर में देहरादून पब्लिक स्कूल की बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से उठा धुआं उठा। धुआं उठने से पूरी बस में हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही ड्राइवर ने बैटरी के तार काटकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

आनन-फानन बच्चों को बस से सकुशल बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस घटना के बाद से जहां एक ओर सब के अंदर दहशत का माहौल है, वहीं सभी ड्राइवर की बुद्धिमानी की तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें