फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नंदग्राम में झाड़ियों के अंदर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 10 Oct 2023 03:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

नंदग्राम क्षेत्र में सिहानी गांव में आशाराम रोड पर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला। युवक मूल रूप से हरदोई के ककरानी गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी गांव में आशाराम रोड पर मंगलवार सुबह 23 वर्षीय सूरज का शव झाड़ियां में पड़ा मिला। सूरज के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ईंट से कूचकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शक जाहिर करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सूरज सिहानी गांव में अपने भाई सुरेंद्र के साथ रहता था। यहां रहकर वह कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। रात को सूरज की अपने भाई सुरेंद्र से बात हुई थी। उसके बाद से सूरज घर नहीं लौटा। सुरेंद्र को लगा कि सूरज गाजियाबाद में ही अपने रिश्तेदारी में चला गया है, जहां अक्सर वह जाता रहता था।

दो दिन तक जब वह वापस नहीं लौटा तो सुरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। जांच करने पर सूरज का शव झाड़ियां में पड़ा मिला। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें