फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मुठभेड़ में टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, बैंक के बाहर करते थे रेकी

Sat, 24 Oct 2026 09:34 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल आरोपी दोबारा वारदात करने निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मेरठ रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से टप्पेबाजी के 4600 रुपये, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल आरोपी दोबारा वारदात करने निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बैंकों के आसपास करते थे शिकार की तलाश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बैंकों के आसपास खड़े होकर ऐसे लोगों की पहचान करते थे, जिनके पास रुपये होने का अंदेशा होता था। इसके बाद स्कूटी से उनका पीछा करते और मौका देखकर टक्कर मारने की बात कहकर रोक लेते थे। बातचीत में उलझाकर रुपये निकालने के बाद फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी विवेक और गौरव उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विवेक के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में टप्पेबाजी, चोरी और लूट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गौरव उर्फ गोलू के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें