फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना सोसायटी के एक फ्लैट में लगातार दो दिन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भावना सोसायटी के एक फ्लैट में लगातार दो दिन चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित सद्भावना सोसायटी में चोरों ने एक बंद फ्लैट में दो दिन में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फ्लैट में रखा ब्यूटी पार्लर का करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की ओर से साहिबाबाद थाने में शिकायत की गई है। पहली बार हुई चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इसके बाद भी दूसरी चोरी हो गई।
सद्भावना सोसायटी में अनिल शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनका राजनगर एक्सटेंशन में ब्यूटी पार्लर है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि सोसायटी के एक फ्लैट में वह पार्लर का सामान रखा हुआ है। मंगलवार रात को सर्विस रोड की ओर का दरवाजा तोड़कर चोर फ्लैट में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान चोरी कर ले गए। बुधवार को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात चोरों ने उसी सर्विस लेन के सहारे दरवाजे को फिर से तोड़कर फ्लैट में रखे सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को सूचना देने के बाद 48 घंटे में एक ही फ्लैट में दो बार चोरी होने से लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगाया है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने सोसायटी के अन्य लोगों की मदद से सर्विस लेन से करीब छह संदिग्धों को दबोचा। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस सभी को अपने साथ ले गई। उन्होंने लगातार क्षेत्र में बढ़ रही घटनाओं को लेकर एसएसपी अमित पाठक से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें