फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार: गाजियाबाद डॉक्टर दंपती ने नाबालिग घरेलू सहायिका को गर्म चाकू से दागा, ठंड में छत पर छुपकर बिताई रात

Thu, 08 Dec 2022 09:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मूलरूप से बिहार की रहने वाली घरेलू सहायिका का कहना है कि डॉ. सिद्धार्थ और उनकी पत्नी डॉ. सुमा शिवानी पांच साल की आयु में उसे बिहार से ले आए थे। बिहार से पहले उसे दिल्ली लाया गया, फिर जयपुर ले जाया गया। वहां उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में रहने वाली डॉक्टर दंपती ने नाबालिग घरेलू सहायिका (13) पर अत्याचार किया। आरोप है कि काम न करने पर वह चाकू गर्म करके उसकी कमर पर दागते थे। उसके पैर पर खड़े हो जाते थे। डर की वजह से उसने एक पूरी रात फ्लैट की छत पर बिताई। घरेलू सहायिका की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने डॉ. सिद्धार्थ और डॉ. सुमा शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने फिलहाल किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है। उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार की रहने वाली घरेलू सहायिका का कहना है कि डॉ. सिद्धार्थ और उनकी पत्नी डॉ. सुमा शिवानी पांच साल की आयु में उसे बिहार से ले आए थे। बिहार से पहले उसे दिल्ली लाया गया, फिर जयपुर ले जाया गया। वहां उसके साथ मारपीट की जाने लगी। अब वह 13 साल की है। उसका आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर वह गुस्सा हो जाते थे और चाकू गर्म कर उसकी पीठ पर लगाकर सजा देते थे। सुमा शिवानी उसे बेलन से पीटती थी। घर का सारा काम करने के बावजूद छोटी सी गलती पर उसे खाना देना बंद कर देते थे। 

आरोप है कि डॉक्टर उसके पैरों पर खड़े होकर उसे उठाते थे और दर्द होने पर चिल्लाती थी पिटाई करते थे। फिलहाल वह राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में रह रही थी। पांच दिसंबर को वह उनकी बेटी के साथ बालकनी में खड़ी थी और सुमा शिवानी बेटे को स्कूल लेने के लिए गई थीं। उन्होंने उसे कोई काम नहीं बताया था, लेकिन स्कूल से लौटने पर नाराज हो गई और कहा कि तूने काम नहीं किया है। इस पर वह डर गई और छत पर जाकर छुप गई। पूरी रात ठंड में उसने छत पर ही बिताई। सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग की मदद से उसने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि आरोपी डॉक्टर आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और दिल्ली में नौकरी करते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें