फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी आईटीसी क्लेम, स्ट्रीट लाइट बॉडी बनाने वाले फर्म पर 47 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आईटीसी क्लेम करने पर स्ट्रीट लाइट बॉडी बनाने वाली फर्म पर 47 लाख जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने फर्जी आईटीसी क्लेम करने वाले स्ट्रीट लाइट की बॉडी बनाने वाली फैक्टरी के साथ एक अन्य फर्म से 64 लाख जुर्माना वसूला है। विभागीय जांच में गाजियाबाद में पंजीकृत स्ट्रीट लाइट की बॉडी बनाने वाली फर्म एल्युमीनियम इग्नोट ने अस्तित्व में नहीं होने वाली फर्म से खरीदकर कर समायोजन का गलत लाभ लिया गया।
ऐसे में मौकेपर ही फर्म संचालक से 47 लाख का जुर्माना वसूला गया। दूसरी ओर इसी फर्म में लाखों के स्टॉक के कागजात उपलब्ध नहीं होने पर अतिरिक्त 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अतिरिक्त जुर्माना जमा करने के लिए फर्म संचालक ने समय मांगा है। दूसरी ओर गाजियाबाद की ही दूसरी आयरन व स्टील फर्म पर लगाया गया 17 लाख जुर्माना जमा कराया गया है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-दो भूपेंद्र शुक्ला ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बनाने वाले फर्म की ओर से जुर्माना जमा नहीं कराया जाता है तो माल का अभिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखुवा के कपड़ा व्यापारी पर छापा:
राज्यकर विभाग की ओर से छापामारी की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। विशेष अनुसंधान शाखा की ओर से पिलखुवा के बड़े कपड़ा व्यापारी की फर्म पर छापा मारा गया है। कंपनी के स्टॉक, बिल बुक सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें