लोनी के चमन विहार कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के दूसरे दिन कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटव आई। मृतक के शव का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में किया गया था। सांस लेने में परेशानी होने पर मरीजो को दिल्ली में भर्ती कराया गया था। सोमवार को मरीज की कोरोन जंच रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद मृतक के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
कोरोना संक्रमित महिला की मौत
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से एक और महिला की मौत हो गई। अर्थला निवासी 45 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने पर कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कोरोना की जांच में पुष्टि हुई थी। देर रात महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की सूचना मिली है अभी रिपोर्ट नही आई है। अब तक जिले में कोरोना वायरस से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।