फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में 15 मौत, 953 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जिले में 15 मौत, 953 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से जिले में बृहस्पतिवार को 15 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण से कुल मौत का आंकड़ा 303 पर पहुंच गया है। भाजपा नेता हातम सिंह के छोटे पुत्र विशवेंद्र का कोरोना से निधन हो गया। उनका नेहरूनगर स्थित गणेश अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा सुंदरदीप इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. अंजू सक्सेना का निधन भी कोरोना से हो गया।
जिले में एक मई से छह मई तक 107 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। बृहस्पतिवार को शासन से जारी आंकड़ों के मुताबिक 953 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 46026 हो गई है। फिलहाल 6915 सक्रिय संक्रमितों का इलाज अलग-अलग अस्पताल और होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

715 हुए संक्रमण मुक्त : बृहस्पतिवार को जिले में 715 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त हुए। जिले में अब तक 38808 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
-----
इलाज की जगह टहला रहे अस्पताल
कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में शासन के नियमों की अनदेखी भी की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला एमएमजी अस्पताल में मसूरी डासना से आए व्यक्ति को अपनी गर्भवती पत्नी को भर्ती कराना मुश्किल हो गया। वीर सिंह अपनी पत्नी अर्चना और दो छोटे बच्चों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि डेढ़ घंटे से गर्भवती पत्नी परेशान है। उसे सांस की दिक्कत हो रही है लेकिन चिकित्सक सुनवाई करने के बजाय महिला अस्पताल ले जाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें