फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : कारीगर की हत्या कर बताई मुठभेड़...नौ पुलिसकर्मी दोषी, सजा पर आज होगी बहस

Wed, 21 Dec 2022 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मामले के अनुसार, 2006 में सिपाही राजेंद्र ने राजाराम से अपने घर की रसोई में काम कराया था। लेकिन मजदूरी देने से मना कर दिया। राजाराम जब मजदूरी लेने पर अड़ गया, तो राजेंद्र ने सिढ़पुरा थाने के पुलिसकर्मियों के साथ साजिश रचकर राजाराम को लुटेरा दिखा दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
up police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष सीबीआई जज परवेंद्र कुमार शर्मा ने एटा में 16 साल पहले फर्नीचर कारीगर राजाराम की हत्या कर मुठभेड़ का रूप देने के मामले में आरोपी नौ पुलिसकर्मियों को मंगलवार को दोषी ठहराया। सजा पर बुधवार को बहस होगी। 

विज्ञापन

मामले के अनुसार, 2006 में सिपाही राजेंद्र ने राजाराम से अपने घर की रसोई में काम कराया था। लेकिन मजदूरी देने से मना कर दिया। राजाराम जब मजदूरी लेने पर अड़ गया, तो राजेंद्र ने सिढ़पुरा थाने के पुलिसकर्मियों के साथ साजिश रचकर राजाराम को लुटेरा दिखा दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

13 साल चली सुनवाई, 202 लोगों की गवाही
सिढ़पुरा पुलिस ने 28 अगस्त, 2006 को एक लुटेरे की मुठभेड़ में मौत दिखाई और उसके शव को अज्ञात में जला देने के बाद बताया कि वह राजाराम था। इस मामले में 2009 में आरोपपत्र दाखिल हुआ था। उसके बाद 13 साल चली सुनवाई में 202 लोगों की गवाही हुई। एक आरोपी पुलिसकर्मी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें