फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद एंबुलेंस में प्रसव: 108 टीम ने रास्ते में कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित; लोगों ने की सराहना

Sun, 26 Apr 2026 07:05 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के शाहपुर गांव में प्रसव पीड़ा के बीच 108 एंबुलेंस में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। रास्ते में दर्द बढ़ने पर ईएमटी और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रसव कराया। 
विज्ञापन
गाजियाबाद एंबुलेंस में प्रसव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में 108 एंबुलेंस एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई है। मुरादनगर क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। यह घटना शनिवार रात लगभग 10 बजे हुई।

विज्ञापन


शाहपुर गांव निवासी विपिन कुमार की पत्नी रूपवती को प्रसव पीड़ा हुई। विपिन ने तुरंत 108 एंबुलेंस पर कॉल किया। सूचना मिलते ही ईएमटी सुधीर और एंबुलेंस चालक नईम मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए रूपवती को एंबुलेंस में शिफ्ट किया। एंबुलेंस तुरंत मुरादनगर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस को रोकना पड़ा। ईएमटी सुधीर और चालक नईम ने सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रसव के बाद ईआरसीपी डॉक्टर अमित की सलाह पर जच्चा के वाइटल की जांच हुई। नवजात शिशु का सक्शन कर उसे सुरक्षित किया गया। इसके बाद जच्चा और नवजात को सीएचसी मुरादनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस कर्मचारियों की सेवा की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें