ऐसा ही मामला रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी अजनारा एंक्लेव चंद्र नगर गाजियाबाद में भी सामने आया है, जहां 30 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिसमें से 45 वर्षीय सनदीप बंसल और 40 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव की मंगलवार को मौत हो गई।
कोरोना महामारी से चारों तरफ चीख-पुकार मची है। दिल्ली-एनसीआर में ऑक्सीजन और बेड को लेकर हाहाकार मचा है। गाजियाबाद में भी कोरोना का बुरा हाल है। एक-एक सोसायटी में दर्जनों लोग संक्रमित हैं। ऐसा ही मामला रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी अजनारा एंक्लेव चंद्र नगर गाजियाबाद में भी सामने आया है, जहां 30 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिसमें से 45 वर्षीय सनदीप बंसल और 40 वर्षीय शिखा श्रीवास्तव की मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के सोसायटी में फैलने की शिकायत आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केएन पाण्डेय ने पुलिस, नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी से की है। लेकिन इसके बावजूद भी बिल्डिंग को सैनिटाइज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में कहीं भी बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मरीजों को लेकर कहां जाएं।
अस्पताल में बेड नहीं मिलने से घर पर ही 6 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। केएन पाण्डेय ने कहा कि अपने व्यक्तिगत प्रयास से किसी तरह ऑक्सीजन और दवाई की व्यवस्था कर मरीजों एवं उनके परिवारों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि मौत से जूझ रहे लोगों की आवाज न तो सरकारी हुक्मरान सुन रहे हैं और न ही देश एवं प्रदेश के मुखिया। वे अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपना बचाव स्वयं करें।