फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीएच-7 के निवासियों ने एओए प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के निवासियों ने हादसे के बाद शनिवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने एओए प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा पुलिस में घटना की शिकायत दी है। हादसे के बाद आनन-फानन में एओए प्रबंधन ने टूटी रेलिंग को ठीक करा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टूटी रेलिंग से बेसमेंट में गिरने से 10 साल की बच्ची अनन्या गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अनन्या अभी एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। सोसायटी निवासी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के दिमाग में क्लॉट हैं और आंख के पास फ्रैक्चर है। अभी डॉक्टर सिटी स्कैन व अन्य जांच करेंगे। अनन्या की हालत अब पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि रेलिंग टूटने की जानकारी प्रबंधन को व्हाट्सएप ग्रुप पर 13 अप्रैल को दी गई थी। बावजूद इसके इसे ठीक नहीं कराया गया। शिकायत पर अगर प्रबंधन चेत जाता तो यह हादसा नहीं होता। एओए प्रबंधन ने रातोंरात वेल्डर को बुलाकर टूटी रेलिंग को ठीक करा दिया। सोसायटी निवासी प्रगति शारदा ने कहा कि बेसमेंट के आसपास पार्क है, जिसमें बच्चे सुबह-शाम खेलते हैं। पहले भी हादसे की आशंका जताई गई थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और हादसा हो गया।
सुनील सिंह ने कहा कि इस संबंध में कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सैनी, अभिषेक गुप्ता, शहनाज खान, सिद्धार्थ राय, शालिनी, आशुतोष गुप्ता, प्रहलाद कुमार, अजीत जायसवाल आदि शामिल रहे। एओए उपाध्यक्ष शरदचंद माथुर ने कहा कि रेलिंग को ठीक करा दिया गया है। पूरी जानकारी सचिव अमित राज देंगे। उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें