गंगाजल बंद होने से हॉट सिटी मेंपेयजल किल्लत बढ़ गई है। बोतलबंद पानी भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा है। ऐसे में, लोगों ने दिवाली के लिए पानी की बुकिंग अभी से करा ली है। मार्केट में बोतल बंद की डिमांड बढ़ने से शार्टेज चल रही है। त्योहार में बोतलबंद पानी की शार्टेज से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई।
गंगनहर की सफाई के चलते दिवाली पर गंगाजल नहीं मिल पाएगा। नगर निगम जो पानी सप्लाई कर रहा है, पीने लायक नहीं है। दिवाली पर पेयजल आपूर्ति के लिए लोग बोतल बंद पानी खरीद रहे है। मार्केट में बोतल बंद पानी की डिमांड इतनी ज्यादा हो गई है कि दुकानों पर बोतल बंद पानी समय से नहीं मिल रहा है।
लोगों को पानी की बोतल की बुकिंग करानी पड़ रही है। बुकिंग के एक दिन बाद ही पानी मिल रहा है। दिवाली के लिए लोगों ने अभी से बुकिंग करा दी है, जिससे दिवाली के दिन पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े।
वसुंधरा निवासी नीलम ने बताया कि नगर निगम खारे पानी की आपूर्ति कर रहा है। बोतल बंद पानी खरीदकर पी रहे है। दुकानों पर पानी नहीं मिल रहा है। इसके लिए पानी की बुकिंग करा रहे हैं। वसुंधरा सेक्टर-4बी निवासी रीना ने बताया कि दिवाली पर पानी की ज्यादा जरूरत होती है। दिवाली के दिन दुकानदारों को तीन बोतल एक्सट्रा भेजने के लिए अभी से कह दिया है।
25 रुपये की बोतल की 50 रुपये में हो रही बुकिंग
मार्केट में बोतल बंद पानी की डिमांड बढ़ जाने का फायदा पानी विक्रेता उठा रहे है। पानी विक्रेता 25 रुपये में मिलने वाली पानी की बोतल अब 50 रुपये में दे रहें हैं, जिसके लिए भी बुकिंग करानी पड़ रही है।