जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है, वह इसके लिए अपने गैस डिपो पर आधार कार्ड के साथ जाकर अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। इसके बाद वह लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के कनेक्शन पूरे जनपद हैं। मोदीनगर तहसील में संख्या ज्यादा है।
तीन महीने तक मिलेगा लाभ
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वह लाभार्थी जिन्होंने अपने सिलिंडर को हाल में रिफिल करा लिया है। उन्हें भी यह लाभ मिलेगा। वह दिसंबर तक एक बार अपने सिलिंडर को रिफिल करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की तरफ से रिफिलिंग पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। दीपावली में 559 रुपये प्रदेश सरकारी की तरफ से दी जाएगी।