फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटी से निकाह करा दो... वरना पति व बेटे को मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनचले ने किशोरी की मां की कनपटी पर तमंचा तानकर धमकी दी कि यदि किशोरी का निकाह उससे नहीं किया तो वह उसके पति और पुत्र की हत्या कर देगा। आरोपी के डर से किशोरी पढ़ाई भी छोड़ चुकी है। इसके अलावा मनचला किशोरी की बहन का रिश्ता भी तुड़वा चुका है। सिरफरे की धमकी से परिवार दहशत में है। परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति पत्नी और चार पुत्री व एक पुत्र सहित रहते हैं। व्यक्ति काम के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर रहते है। गांव निवासी एक मनचला काफी समय से उनकी 17 वर्षीय पुत्री को परेशान कर रहा है और जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा है। मनचले की दबंगई से परेशान होकर व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों का रिश्ता गांव कलछीना निवासी युवको से तय कर दिया था। मनचले ने कलछीना जाकर धमकी दी कि यदि उनसे निकाह किया तो वह परिवार को जान से मार देगा। धमकी से घबराये कलछीना वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, मगर मनचले की दबंगई जारी रही।
पीड़िता के पिता ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को काम सिलसिले मेें जम्मू गए थे। इसी बीच मनचला जबरन उनके घर में घुस गया और किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। आरोपी ने किशोरी की मां की कनपटी पर तमंचा तानकर धमकी दी। जानकारी मिलने पर वह घर आए और शनिवार को थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें