फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 पावर स्टेशनों को मिलेगी लो वोल्टेज से निजात

Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मियों में बिजली सप्लाई सुधारने के लिए पावर कारपोरेशन 200 से ज्यादा पावर स्टेशनों के फीडरों का विभाजन करेगा। बुलंदशहर और हापुड़ को भी इस व्यवस्था से लो वोल्टेज से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


150 एंपियर लोड वाले 11 केवीए के पावर स्टेशनों में एक्स्ट्रा फीडर बनाने के लिए मई से एस्टिमेट बनाने का काम शुरू होगा और 10 मई से इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
जर्जर संसाधनों के चलते 24 घंटे बिजली की सुचारु सप्लाई संभव नहीं है।

ज्यादातर पावर स्टेशन ओवरलोड हैं। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों पीवीवीएनएल के अधिकारियों की बैठक में जर्जर संसाधनों में सुधार के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


एसई एसबी यादव ने बताया कि सबसे पहला काम पावर स्टेशनों को लो वोल्टेज से मुक्त करना है। इसके लिए 150 एंपियर से ज्यादा लोड लेने वाले फीडर को दो भागों में विभाजित किया जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद में 70, बुलंदशहर में 85 और हापुड़ में 45 फीडर पहले चरण में विभाजित करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी एसई को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें