फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जर्मन शेफर्ड ने बुजुर्ग को काटा, गिरकर हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाने के पास बुधवार सुबह जर्मन शेफर्ड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें हिप पर काटकर जख्मी कर दिया। वह कुत्ते के हमले से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्होंने कौशांबी थाने में महिला के खिलाफ धमकी देने और कुत्ते से कटवाने की शिकायत दी है।
विज्ञापन




वैशाली सेक्टर-एक में रहने वाले मंगल सिंह रावत ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। वह रोजाना वैशाली से कौशांबी थाने तक सैर करते हुए जाते हैं। उनका आरोप है कि सुबह जब वह थाने के पास पहुंचे तो वहां एक महिला जर्मन शेफर्ड समेत तीन कुत्ते घुमा रही थी। जिसमें जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर हिप पर काट लिया। वह खुद को बचाने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन महिला ने मदद नहीं की। इतना ही नहीं, बुजुर्ग जब सड़क पर गिर गए और सिर से खून निकलने लगा। तब भी महिला के सामने कुत्ते ने कमर और अन्य जगह पर पंजे मारकर उनको जख्मी कर दिया। उनका आरोप है कि महिला ने उन्हें घायल देखकर भी मदद करने के बजाय विवाद शुरू कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर धमकी दी कि उन्हें जो करना है वह कर लें। उसका कुछ नहीं होगा। वह घायल हालत में कौशांबी थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देने लगे लेकिन वहां पुलिसकर्मी ने उन्हें सबसे पहले इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उनके मुताबिक, वैशाली के निजी अस्पताल में इलाज करने के बाद उन्होंने कौशांबी पुलिस को महिला के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग का आरोप यह भी है कि महिला तीनों कुत्तों को खुले में बिना मजल के घूमा रही थी जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से भी महिला पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें