फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जनरल को टिकट की उम्मीद बढ़ी, दो दावेदार हुए दावेदारी से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को दिल्ली में बैठक कर मंथन किया। इसमें गाजियाबाद समेत यूपी की 25 सीटों के प्रत्याशियों के नामाें पर चर्चा हुई। गाजियाबाद से लगातार दो बार सांसद रह चुके जनरल वीके सिंह को तीसरी बार फिर टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उनके अलावा इस सीट पर रहे दो मजबूत दावेदारों के नाम टिकट की दौड़ से बाहर को चुके हैं। अब भाजपा रविवार को गाजियाबाद सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।
भाजपा की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की दो शुरुआती लिस्ट में गाजियाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी का नाम नहीं था। इससे संभावना बढ़ गई थी कि पार्टी इस बार इस सीट पर प्रत्याशी बदल सकती है। गाजियाबाद सीट पर वीके सिंह के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी मजबूत दावेदारों में था। हालांकि दोनों ही दावेदारों के नाम अब बाहर हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी ने मुंबई से प्रत्याशी बना दिया है, जबकि अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभावी बनाया गया है। चुनाव प्रभारी बनाने के बाद से अरुण सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विराम लग गया है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि वीके सिंह के नाम पर प्रत्याशी के रूप में सहमति बन सकती है। मौजूदा सांसद वीके सिंह और उनके समर्थक भी तीसरी बार टिकट मिलने के प्रति आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में चर्चा है कि उनके नाम की सिर्फ घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन


अरुण गोविल और कुमार विश्वास का नाम भी रहा चर्चाओं में
गाजियाबाद में प्रत्याशी बदले जाने की अटकलें शुरू हुई तो रामायण सीरियल के प्रमुख पात्र अरुण गोविल और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का नाम भी चर्चाओं में आ गया। वैश्य वर्ग के व्यक्ति को टिकट देने की संभावनाओं पर अरुण गोविल और पीयूष गोयल का नाम तेजी से चर्चा में रहा था, वहीं ब्राह्मण और स्थानीय चेहरे को टिकट देने की अटकलों की वजह से कुमार विश्वास का नाम चला था। हालांकि जितनी तेजी से इन दोनों नामों की चर्चा शुरू हुई थी, उतनी ही तेजी से अब दोनों नाम दौड़ से बाहर भी हो गए हैं।
-
मुख्यमंत्री भी वीके सिंह के टिकट के पक्ष में
भाजपा सूत्रों का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गाजियाबाद में वीके सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने के पक्ष में हैं। शनिवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में भी यूपी के मुख्यमंत्री शामिल रहे थे। इस बैठक में भी वीके सिंह के नाम पर मजबूत पैरवी हुई। गाजियाबाद के अलावा मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद समेत यूपी की कई अन्य सीटों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन



गाजियाबाद सीट पर भाजपा फिर रिपीट कर सकती है टिकट


- 24 को होली मिलन समारोह आयोजित करेंगे वीके सिंह

गाजियाबाद। प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे गाजियाबाद के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का इंतजार भाजपा जल्द ही खत्म कर देगी। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा फिर से वीके सिंह का टिकट रिपीट कर सकती है। चर्चा है कि लंबे मंथन के बाद सब कुछ तय हो चुका है, पार्टी संगठन का एलान बाकी है। इसी का असर दिखाई दे रहा है कि स्थानीय सांसद वीके सिंह एक बार फिर क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय है। 24 मार्च को उन्होंने गाजियाबाद में होली मिलन का कार्यक्रम तय किया है। हालांकि वह शुरू से ही तीसरी बार अपने टिकट के लिए पूरी तरह आश्वस्त थे, लेकिन भाजपा की ओर से जारी की गई दो लिस्ट में उनका नाम नहीं। कई अन्य कद्दावर नेताओं ने भी गाजियाबाद से टिकट के लिए दावेदारी कर रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें