फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विदेश भागे आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रॉयल फाइन इंडिया निधि लिमिटेड नामक कंपनी बनाकर हजारों लोगों से 10 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के मालिक सैय्यद मोहम्मद जफीर, उनके भाई सैय्यद अहसान और कंपनी की अकाउंटेंट हेड पूजा को पकड़ने व पूछताछ के लिए पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस का इस्तेमाल करेगी। रेड कॉर्नर नोटिस अपराध करके विदेश भागने वाले अपराधियों के इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस को जांच में मोहम्मद जफीर के चार और बैंक खातों की जानकारी मिली है। ये नोएडा के निजी बैंकों में हैं। जिनमें हाल में दो-दो हजार रुपये मिले हैं। इनक खातों का काफी समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी विशाल, उसके पिता ओमपाल उपाध्याय समेत अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विशाल, ओमपाल समेत अन्य आरोपी देश में ही ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस की आंख में धूल झोंक रहे हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में कई अहम जानकारी मिली है। लुकआउट नोटिस के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर आरोपियों के बारे में जानकारी दी गई है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।

- खाते में हुआ कितना लेन-देन जानने के लिए पुलिस ने किया ई-मेल
कंपनी के बैंक खाते की जानकारी बैंक ने पुलिस को दे तो दी लेकिन यह जानकारी अभी नहीं मिली है कि इसमें कितना लेन-देन हुआ है। इसके लिए पुलिस ने बैंक को ई-मेल करके संक्षिप्त में जानकारी मांगी है कि खाते में कितने रुपये आए हैं और किसने निकाले हैं व किन खातों में ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन


- संपत्ति भी होगी सीज
पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति को भी चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति को सीज करने की भी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें