फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए के ट्विटर पर पहुंची नगर निगम की शिकायत, दोनों विभागों ने झाड़ा पल्ला

विज्ञापन
डायमंड फ्लाईओवर से हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर हुए कई गड्ढेl - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- डायमंड फ्लाईओवर से एनएच-9 की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढों की जीडीए ट्विटर पर शिकायतकर्ता ने की शिकायत -- सड़क पर 200 मीटर के अंदर हो चुके हैं कई गड्ढे -- जीडीए ने शिकायतकर्ता को थमाया नगर निगम कार्यालय का नंबर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रास्ते में गड्ढे नहीं गड्ढों में है रास्ते। डायमंड फ्लाईओवर के बाद सड़क से गुजरते हुए यह ट्वीट नलिन खंडेलवाल ने जीडीए को किया। नलिन खंडेलवाल ने अपने ट्वीट में शिकायत की है कि इस सड़क पर गाड़ी चलाना चुनौती बन गया है। इस सड़क पर दुर्घटना की पूरी संभावना है। गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि किसी की जान भी जा सकती है। ट्विटर पर से आई उनकी शिकायत पर जीडीए ने उन्हें नगर निगम कार्यालय का नंबर थमा दिया। जीडीए ने उन्हें अमृत सिटी गाजियाबाद के ट्विटर हैंडल पर शिकायत करने की सलाह दी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता नलिन ने जब नगर निगम कार्यालय में संपर्क किया तो फिर उन्हें फिर से यह सड़क जीडीए के अधिकार क्षेत्र में आने की बात कही गई। विभागों के इस रवैया से शिकायतकर्ता को केवल निराशा हाथ लगी। उन्होंने दो विभागों के बीच ऐसी स्थिति को लेकर सीएम ऑफिस और यूपी गवर्नमेंट को भी ट्वीट किया है। अमर उजाला की टीम ने जब डायमंड फ्लाईओवर से एनएच-9 की ओर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया तो वहां कई गड्ढे नजर आए। यहां तक कि उस सड़क के पास बने यू-टर्न पर भी बड़ा सा गड्ढा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले यहां बहुत बड़ा गड्ढा था। एक-डेढ़ माह पहले नगर निगम की टीम ने आकर यहां इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई थी। अब इस सड़क पर लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स के बराबर और करीब 200 मीटर सड़क पर कई बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में तेज रफ्तार आने वाले वाहनों की दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जीडीए अधिकारियों ने इस सड़क के उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आने की बात कही है। ------------ अधिकारी सीमेंट उपलब्ध करा दें जनता खुद भर लेगी गड्ढे शिकायतकर्ता नलिन खंडेलवाल के ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी रोचक प्रतिक्रिया है। ट्वीट पर कमेंट करते हुए प्रज्ञा सिंह ने लिखा कि अब सड़कों के गड्ढों की कंप्लेंट भी लिखकर या फोन के जरिए देनी पड़ेगी। आप ऐसा करें कि जनता को सीमेंट आदि उपलब्ध करा दें हम सड़क के गड्ढे खुद भर लेंगे। ऐसे ही सुनील राठौर ने ट्वीट करते हुए दोनों विभागों को कटघरे में खड़ा किया। ------------- कोट... डायमंड फ्लाईओवर से एनएच-9 की ओर जाने वाली सड़क प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। शिकायतकर्ता को इस बाबत जानकारी देने के साथ नगर निगम कार्यालय का नंबर भी उपलब्ध कराया गया। - विवेकानंद सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें