फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद सूट और पीला दुपट्टा होगा योग दिवस का ड्रेस कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nयोग होगा अलग-अलग लेकिन एक ही रंग में नजर आएंगे सब\n\n- एक समान ड्रेस पहन कर महिलाएं करेंगी योग\n\n- राम प्रस्थ ग्रीन सोसायटी के साथ ही अलग-अलग सोसायटी से जुडेंगी महिलाएं\n\n माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में पूरा शहर जुट गया है। इसके लिए ऑनलाइन चर्चा भी शुरू हो चुकी है। भले ही इस बार लोग पार्कों में एकजुट न हों लेकिन सब अपने-अपने घर पर योग करेंगे। योग दिवस को खास बनाने के लिए महिलाओं ने भी विशेष तैयार कर ली है। वसुंधरा के आदर्श पार्क में योग के लिए जुटने वाली महिलाएं इस बार अपने घर पर ही योग करेंगी लेकिन सभी ने अपना ड्रेस कोड तय कर लिया है।\n\nवैशाली की रामप्रस्थ ग्रीन सोसायटी में रहने वाली योग शिक्षक जया श्रीवास्तव ने बताया कि सबके लिए इस बार सफेद रंग का सूट और पीले रंग का दुपट्टा तय किया गया है, योग के लिए। जया ने बताया कि उनके साथ काफी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो योग दिवस को स्पेशल बनाने की तैयारी कर रही है। सभी ने मिलकर यह तय किया कि सब इस दिन को खास बनाएंगी। योग दिवस पर एक कंपाइल वीडियो भी बनाई जाएगी जिसमें सब अपने-अपने घर में रहते हुए एक दूसरे को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ देती हुई नजर आएंगी। किरण ने बताया कि जूम एप पर सभी सखियां ऑनलाइन होंगी, जिन्हें वह योग मुद्राएं बताएंगी जो सब फॉलो करेंगी। बता दें कि न केवल महिला संगठन बल्कि योग दिवस को सफल बनाने के लिए सभी योग संस्थाएं जुट गई हैं। इस बार सोशल साइट और आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए दूर-दूर बैठे लोग एक दूसरे को देख सकेंगे और एक समान योग व आसन करेंगे।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें