साहिबाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को प्रवर्तन जोन-8 में प्रभारी के नेतृत्व में लोनी की नौ कालोनियों में अवैध निर्माण को तोड़ गिराया। ग्राम सबलूगढ़ी लोनी में पूर्व निर्मित 03 एवं 02 नवसृजित कालोनी, ग्राम निठौरा में 02 पूर्व निर्मित कालोनी व चिरोड़ी रोड़ (धन सिंह गुर्जर डिग्री कॉलेज के सामने) लोनी गाजियाबाद में पूर्व निर्मित 02 कालोनियों में लगभग 70-80 भूखंड पर किए गए अवैध चारदिवारी को टीम ने ध्वस्त किया। जीडीए की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया लेकिन पुलिस बल के सहयोग से टीम ने सभी शांत कराया और अपनी कार्रवाई जारी रखी।