फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए अब नहीं बनाएगा पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आर्थिक संकट और जमीन की कीमतें ज्यादा होने की वजह से जीडीए अब और प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाएगा। प्राधिकरण की ओर से अब सिर्फ उन प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा, जो पूर्व में शुरू हो चुके हैं। जीडीए के इस प्रस्ताव पर शासन से सहमति मिल गई है। यूपी सरकार ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को 36 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया था। कुछ समय बाद जीडीए ने इस लक्ष्य को कम करने का अनुरोध किया था। इस पर लक्ष्य को घटाकर 20 हजार कर दिया गया। इसमें से आठ हजार फ्लैट बिल्डरों के माध्यम से बनवाए जाने थे, जबकि बाकी 12 हजार भवनों का निर्माण जीडीए को खुद कराना था। जीडीए की ओर से प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इन भवनों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। जीडीए की ओर से 3496 फ्लैटों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि बिल्डरों की ओर से 2805 भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद जीडीए ने अब नए भवनों का निर्माण शुरू कराने में असमर्थता जताई है। जीडीए के अधिकारियों की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें