जीडीए अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए 256 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाएगा। बुधवार को मधुबन बापूधाम में जमीन चिह्नित करने के लिए सर्वे किया गया।जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि जीडीए ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। 60 करोड़ की लागत से 256 फ्लैट बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जमीन का सीमांकन हो जाने के बाद टेंडर निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभी फ्लैट की कीमत निर्धारित नहीं की गई है लेकिन अल्प आय वर्ग के लोगों की आर्थिक क्षमता को देखते हुए इसकी कीमत तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन फ्लैटों के निर्माण के पीछे जीडीए की मुनाफा कमाने की कोई मंशा नहीं है।
वीसी ने दिया अतिक्रमण हटाने का आदेश
जीडीए वीसी ने शहर से अतिक्रमण हटाने का आदेश अधिकारियों को दिया है। वीसी ने बुधवार को जीडीए के कुल आठ प्रवर्तन जोन के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा गया। अतिक्रमण हटाने का अभियान बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाएगा।