फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम बसाने के लिए रैपिड सर्वे कराएगा जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम के नाम से नया शहर बसाने की बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आगे की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। जमीन की वास्तविक स्थिति और योजना का प्रारूप तय करने के लिए मंथन किया जा रहा है। आठ गांवों की 541.65 हेक्टेयर जमीन नई टाउनशिप के लिए अधिग्रहित की जानी है। इसके जीडीए रैपिड सर्वे कराने जा रहा है। अगले दो महीने में सर्वे की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

हरनंदीपुरम के नाम से नई टाउनशिप का प्रस्ताव सोमवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जीडीए की 165वीं बोर्ड बैठक में मंजूर हो चुका है। टाउनशिप को विकसित करने की रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों ने विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। मथुरापुर, नंगला फिरोज मोहनपुर, शमशेर, चंपतनगर, भनैड़ा खुर्द, शहपुर मोरटा, मोरटा, भोवापुर गांव की कुल 541.65 हेक्टेयर जमीन ग्रामीणों से आपसी सहमति के आधार खरीदी जाएगी। सेटेलाइट सर्वे के आधार पर टाउनशिप का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब वास्तविक स्थिति जानने के लिए रैपिड सर्वे कराया जाएगा।
सर्वे टीम मौके पर जाकर जमीन का निरीक्षण करेगी। टाउनशिप के लिए किस गांव की कितनी जमीन ली जानी है, इसके लिए आउटर बाउंड्री निर्धारित की जाएगी। साथ ही, पता लगाया जाएगा कि टाउनशिप के अंतर्गत आने वाली जमीन के किसी हिस्से, खसरा या गाटा संख्या पर कोई विवाद तो नहीं चल रहा है। सितंबर अंत तक सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर रिपोर्ट जीडीए अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसके बाद विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसमें चिह्नित जमीन पर आने वाली सीवर, बिजली, पानी आदि की लाइनों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लैंड बैंक बढ़ाने पर जोर
एनसीआर क्षेत्र में भूखंडों की बढ़ती मांग को देखते हुए जीडीए अब अपना लैंड बैंक बढ़ाने पर जोर दे रहा है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की मासिक बैठकों में भी बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं कि प्राधिकरण अपने लैंड बैंक सृजित करें। पिछले दो-तीन वर्षों में संपत्ति के मूल्यों में जो वृद्धि हुई है उसको ध्यान में रख आवासीय योजनाएं लाकर प्राधिकरण अपनी आर्थिक हालत को सुधार सकते हैं।

प्रस्तावित हरनंदीपुरम के लिए रैपिड सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे की मदद से जमीन की वास्तविक स्थिति पता लगाई जाएगी और बाउंड्री का निर्धारण किया जाएगा। जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, सचिव जीडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें