फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वैशाली में जीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। जीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। कई जगह अवैध निर्माण को ताड़ गिराया गया तो कई जगह अवैध कब्जे को खाली कराया गया।
विज्ञापन

जीडीए की प्रभारी प्रवर्तन जोन-6 की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-1 स्थित भूखंड संख्या 308 पर मानचित्र के विपरीत कराए गए निर्माण कार्य को तोड़ गिराया गया। भूखण्ड संख्या-318, सेक्टर-3ए में भवन स्वामी द्वारा भवन की छत पर किये गये अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त सेक्टर-3 में जीडीए की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर गऊशाला का संचालन किया जा रहा था, जिसे कब्जा मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन प्रभारी जोन-06, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण, समस्त सुपरवाइजर स्टॉफ, प्राधिकरण सुरक्षाकर्मी बल उपस्थित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें