फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरित पट्टियों की दशा सुधारने का जीडीए ने शुरू किया काम

विज्ञापन
हापुड़ रोड स्थित हरित पट्टी में खड़ी लंबी घास को हटाने वह अन्य व्यवस्थाओं का काम करते जीडीए उद्यान अनुभाग के श्रमिकl - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड: जीडीए सचिव ने उद्यान अनुभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश, हापुड़ चुंगी की हरित पट्टी ऊपर शुरू हुआ काम - लॉकडाउन में हरित पट्टियों की दुर्दशा का अमर उजाला ने उठाया था मामला माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते देखरेख के अभाव में सूख रही हरित पट्टियों की जीडीए ने सुध ली हैl जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने हरित पट्टियों के साथ सेंट्रल वर्ज और विभिन्न रोटरी की देखभाल करने के उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैंl जीडीए सचिव ने लॉकडाउन हटते ही जल्द से जल्द उद्यान विभाग की विभिन्न हरित पट्टियों से जुड़े देखरेख के कार्यों के टेंडरों की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश भी दिए हैंl मिले निर्देशों के बाद उद्यान अनुभाग ने हापुड़ रोड की हरित पट्टियों की दशा सुधारने पर काम शुरू कर दिया हैl उद्यान अनुभाग ने कलेक्ट्रेट से शुरू होकर गोविंदपुरम तक जाने वाली हरित पट्टीओ की घास काटने, पानी का छिड़काव करने के साथ अन्य काम शुरू कर दिए हैंl इसके अलावा एलिवेटेड रोड स्थित करहेड़ा गोल चक्कर मैं खड़ी लंबी लंबी घास को हटाने के साथ नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा हैl अमर उजाला ने लॉकडाउन के बीच देखरेख के अभाव में सूख रही हरित पट्टियों, सेंट्रल वर्ज और विभिन्न गोल चक्कर की खराब दशा का मामला उठाया थाl बता दें कि जीडीए की ओर से महानगर में करीब 35 किलोमीटर लंबी हरित पट्टियों की देखभाल की जाती हैl लॉकडाउन के कारण पहले तो हापुड़ चुंगी, कविनगर सहित अन्य हरित पट्टियों की देखभाल के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। दूसरी ओर लॉकडाउन में श्रमिकों की ना मिलने से देखरेख के कार्य में जीडीए को परेशानी का सामना करना पड़ रहा थाl इससे हरित पट्टियों में पानी का छिड़काव न होने, घास की कटाई न होने सहित सूखे पेड़ों को हटाने का काम नहीं हो पा रहा थाl अमर उजाला की ओर से मामला उठाए जाने के बाद जीडीए सचिव ने उद्यान विभाग को जरूरी निर्देश दिए हैंl उद्यान विभाग की ओर से करीब 15 से 20 श्रमिकों को हापुड़ रोड की हरित पट्टियों में खड़ी लंबी घास को हटाने, सूखी पत्तियों को हटाने, पानी के छिड़काव और अन्य देखरेख का काम मैं लगाया गया हैl जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया की उद्यान अनुभाग ने हरित पट्टियों की देखभाल का काम शुरू कर दिया हैl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें