फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने किश्त जमा और लिफ्ट का रखरखाव ठीक ना होने पर भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावानी स्थित हिंडन ग्रीन वैली सोसायटी को जीडीए की तरफ से बकाया किश्त नहीं जमा करने और सोसायटी में लिफ्ट का संचालन ठीक तरीके से नहीं करने को लेकर नोटिस भेजा है। जीडीए के अधिशासी अभियंता आलोक रंजन की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है कि अभी तक सोसायटी के बिल्डर ने केवल एक किश्त जमा की है। इसके अलावा लगातार सोसायटी के रेजिडेंट की तरफ से लिफ्ट का संचालन भी सही तरीके से नहीं होने और सोसायटी में सिक्योरिटी व्यवस्था ठीक नहीं होने की शिकायत की है। कई बार लिफ्ट में बच्चों और महिलाओं के फंसने के मामले भी आए हैं। इसे दुरुस्त करवाया जाए। यदि किश्त जमा नहीं की गई तो ध्वस्तिकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। जिसके वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें