वसुंधरा। वसुंधरा सेक्टर दो सी के लोगों ने अपनी सोसायटी के बराबर के खाली प्लाट पर नारियल के ट्रक खड़े करने की शिकायत नगर आयुक्त से की है। लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां अवैध व्यापार के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मेट्रो सूट्स ग्लिट्ज सोसायटी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र का कहना है कि सोसायटी के बराबर में खाली प्लॉट पर अवैध रूप से नारियल से भरे ट्रक खड़े करके व्यापार किया जा रहा है। इन ट्रकों से थोक में नारियल खरीदने के लिए फल व्यापारी टेंपो और रिक्शे से आते हैं और उन्हें सड़क पर खड़ा कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से सोसायटी के सामने सड़क पर जाम लगने लगता है। ट्रकों में हो रहे नारियल के व्यापार से आसपास में गंदगी भी बढ़ चुकी है।