फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में अवैध अतिक्रमण हटाती ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण की टीम। स्रोत जीडीए
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दूसरे दिन शनिवार को भी की गई। जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला ने बताया कि करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में 50 से अधिक अतिक्रमण ढहाए गए।
विज्ञापन

राजनगर रेजिडेंसी के निकट शुक्रवार को शराब की दुकान को सील किया गया था, शनिवार को सील टूटी पाए जाने पर दुकान के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
रुद्रेश शुक्ला ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायत काफी समय से निवासियों की ओर से की जा रही थी। शिकायत के बाद एक्सटेंशन में मुनादी कराकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई थी। निशान भी लगाए गए थे। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। जीडीए वीसी अतुल वत्स के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। लोगों की शिकायत थी कि अतिक्रमण की वजह से सुबह शाम यहां जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

शनिवार को वीवीआईपी माॅल के निकट, केडीपी गोल चक्कर और 24, 30 और 45 मीटर चौड़ी सडकों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
दो दिन में 100 से अधिक अतिक्रमण ढहाए गए हैं। राजनगर रेजीडेंसी के निकट संचालित शराब की दुकान को कार्रवाई के दौरान सील किया गया था लेकिन निरीक्षण के दौरान पाया गया की सील हटा दी गई है। सील से छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मोरटी गांव के निकट रोक के बाद लगाए जा रहे धर्म कांटे को हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान थाना और प्राधिकरण पुलिस के अलावा प्राधिकरण का प्रवर्तन दस्ता मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें