फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने 49 बीघा अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने मोदीनगर व मुरादनगर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही 49 बीघा कॉलोनियों पर शुक्रवार बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया। इससे कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के आदेश पर जोन-दो में शुक्रवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। जीडीए के जोन-दो के प्रभारी ने बताया कि मोदीनगर के बिसोखर में बबलू पुनिया के द्वारा खसरा संख्या 18, 17, 04 व एक पर करीब 15 हजार वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा मुरादनगर के भिक्कनपुर में देवेंद्र, नितिन कुमार, रविंद्र, सचिन के द्वारा खसरा संख्या-471, 472, 473 पर करीब छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी काटी जा रही थी। भिक्कनपुर में ही नरेंद्र व रविंद्र के द्वारा खसरा संख्या-407 व 408 पर करीब दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही कॉलोनी और दुहाई में खसरा संख्या 475 पर लगभग 18 हजार वर्ग में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
टीम ने यहां अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों में सड़क, चहारदीवारी और साईट ऑफिस ध्वस्त किए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिसबल तैनात रहा। कॉलोनाइजरों ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया मगर पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक न चली और जीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें