फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम में अवैध खनन को रोकने के लिए जीडीए ने रात में मुस्तैद की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम में बैनामा हो चुकी भूमि पर अवैध खनन की निगरानी के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से टीम को तैनात किया गया है। यह टीमें रात के समय बैनामा हो चुके इलाकों का निरीक्षण करके खनन की जांच करेंगी। कहीं भी अवैध खनन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से हरनंदीपुरम के इलाकों में अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें आ रहीं हैं। जांच के दौरान अवैध खनन में लिप्त वाहन को पिछले दिनों प्राधिकरण के अधिकारियों ने पकड़कर संबंधित थाने पर सील भी कराया था। इसके अलावा हरनंदीपुरम के अन्य इलाकों में भी जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें रात के समय गश्त कर इलाकों की निगरानी करेंगी। जांच के दौरान कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है ताकि प्राधिकरण के पक्ष में हो चुके बैनामा वाले इलाकों से मिट्टी की चोरी पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि रात के समय गश्त के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा के लिए भी स्थानीय पुलिस उनके संपर्क में रहेगी, ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना अधिकारियों को न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें