फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने ध्वस्त किया अतिक्रमण, पक्के निर्माण ढहाए

विज्ञापन
अवंतिका एक्सटेंशन में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को अवंतिका एक्सटेंशन में अवैध रूप से बनाए जा रहे फ्लैटों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जीडीए ओएसडी की ओर से ऊर्जा निगम को प्राधिकरण की एनओसी के बिना बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने के लिए भी पत्र भेजा है। उन्होंने बैंकों को भी इसकी सूचना भेज दी है, ताकि इन फ्लैटों पर लोन न हो सके।
विज्ञापन

प्रवर्तन जोन प्रभारी व ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि अवंतिका एक्सटेंशन के प्लॉट संख्या-सीडी-13 और सीडी-16 के तृतीय तल पर अवैध रूप से फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा था। इस तल पर आरसीसी कॉलम खड़े कर दीवारें भी बना ली गई थीं। पूर्व में इन भवनों पर आंशिक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। बिल्डरों को शमन मानचित्र जमा कराने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बिल्डरों ने नक्शा पास नहीं कराया और निर्माण शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने पर सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पिलर्स और दीवारों को ढहाकर सरिया को भी छत से मिलाकर कटवा दिया गया है, ताकि दोबारा निर्माण न कर सके। इस दौरान सहायक अभियंता प्रबुद्ध राज सिंह, एके सिंह अवर अभियंता गणेश चन्द जोशी, मनोज वशिष्ठ, चन्द्रमौली पांडेय व पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें