फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्ची समेत पांच में डेंगू की पुष्टि, 21 जगह मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


गाजियाबाद। सोमवार को छह और 10 वर्ष की बच्चियों के साथ ही डेंगू के पांच मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है, इनमें से किसी भी मरीज को भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। अब तक जिले में डेंगू के 53 मरीजों की पुष्टि हुई है। एक युवक की मौत हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जुलाई में 24 और अगस्त में अब तक डेंगू के 29 मरीज मिल चुके हैं।

मलेरिया विभाग की ओर से सोमवार को 33 टीमों ने 13 क्षेत्रों के 1012 घरों में सर्वे किया। इनमें से 21 स्थानों पर डेंगू लार्वा पाया गया। विभागीय टीमों ने सभी स्थानों पर एंटी लार्वा स्प्रे करने के साथ नोटिस भी जारी किया। तीन कॉलोनियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दो महीने में सात सौ स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है।
विज्ञापन

वहीं, डेंगू के बढ़ते मरीज और लार्वा की खोज के लिए अब लाल टी-शर्ट में घर-घर 175 डेंगू ब्रीड चेकर (डीबीसी) सर्वे करेंगे। जिस जगह लार्वा मिलेंगे वहां जलभराव समाप्त कराने के साथ ही दवाई का छिड़काव भी कराएंगे। डेंगू की जांच रिपोर्ट छह से 12 घंटे में मरीजों को मिलेगी, जिससे समय से उनका इलाज हो सके। अभी तक 24 से 48 घंटे बाद रिपोर्ट मिल रही थी। डेंगू जांच के लिए आईडीएसपी लैब को 24 घंटे संचालन शुरू किया है।


इन क्षेत्रों में मिले डेंगू के लार्वा
राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, सेवा नगर, घूकना, कैला भट्ठा, इस्लाम नगर, मरियम नगर, पंचवटी, करहेड़ा, शालीमार गार्डन, वसुंधरा सेक्टर - दो, चार, 16 और वैशाली के सेक्टर - दो, चार और पांच के साथ ही इंदिरापुरम में नीति खंड, शक्ति खंड और ज्ञान खंड, कौशांबी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, नेहरू नगर द्वितीय, कविनगर, संजय नगर, राजनगर, गोविन्दपुरम, हरसांव, पुलिस लाइन, शास्त्री नगर, चिरंजीव विहार, जीवन विहार, अवंतिका, गुलधर, प्रताप विहार, विजय नगर, रहीसपुर, तुराब नगर, लालकुआं, राजबाग, कृष्णा नगर, शिवपुरी, ब्रज विहार, मिर्जापुर, विजयनगर, कोटगांव, लोनी क्षेत्र में मेवला भट्टी, मीरपुर, अलीपुर, मंडोला, पचायरा, टीला, मुरादनगर ब्लॉक के गांव जलालपुर, डिडौली, नेकपुर, मनोली, सुराना, रजापुर ब्लॉक के नाहल, मथुरापुर, नगला, अटौर, कनौजा, मसूरी, मानकी, दीनानाथपुर, भोजपुर ब्लॉक के गांव कलछीना, नाहली, नगला मूसा, रघुनाथपुर, रोरी, तलहेटा, गांव शामिल हैं।
विज्ञापन



कई सोसायटियों ने सर्वे टीम का किया विरोध
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में कई सोसायटियों में सर्वे टीम का विरोध किया गया। इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली की कई सोसायटी में टीम को अंदर घुसने नहीं दिया। स्वास्थ्य विभाग ने आरडब्ल्यूए फेडरेशन और एओए को पत्र लिखकर सोसायटियों में जांच टीमों का सहयोग करने के लिए कहा गया है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि टीम के पास विभाग से जारी पहचान पत्र होते हैं। इसके बाद भी यदि किसी सोसायटी में टीमों का विरोध होता है या फिर उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जाता है तो विभाग की ओर से जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें