फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सामुदायिक केंद्र की भूमि पर किये जा रहे अवैध निर्माण को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, बिना मानचित्र के तैयार हो रहीं दुकानों पर बुधवार को जीडीए के अधिकारियों ने कार्रवाई की। मीडिया प्रभारी रूद्रेश शुक्ला ने बताया कि विजयनगर सेक्टर नौ के भूखंड संख्या डी-52 पर रेणु और विकास द्वारा फ्रंट सेटबैक क्षेत्र में भूतल पर पूर्व-निर्मित दुकानों के ऊपर बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही प्रताप विहार जी-ब्लॉक के समीप सेक्टर 12 में गाजियाबाद में प्राधिकरण की सामुदायिक केंद्र की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसको कार्रवाई करते हुए ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें