फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तीन टीमों ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
विज्ञापन

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डासना मुरादनगर मार्ग पर ग्राम मौहम्मदपुर धेंदा में खसरा संख्या-274 में लगभग 15000 वर्ग मीटर, ग्राम-सरना मुरादनग में लगभग 3600 वर्ग मीटर, ग्राम असालतनगर हनुमान मंदिर के पीछे लगभग 7000 वर्ग मीटर में ईंट से चिनाई कर प्लॉटिंग की जा रही थी। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। वहीं जोन तीन में एनडीआरएफ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने, इन्दिरा एन्क्लेव के पास निर्माण किए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं- निर्माणकर्ताओं में अफरातफरी का माहौल रहा। काफी विरोध किया गया लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने उन्हें नियंत्रित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें