मुरादनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने भिक्कनपुर में 18 बीघे में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। जीडीए प्रभारी प्रवर्तन जोन-दो के नेतृत्व में टीम भिक्कनपुर गांव पहुंची थी। वहां हेमलता, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि की ओर से खसरा नंबर-475 में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण की टीम के सामने उनकी एक नहीं चली।